Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

पंजाब के इस इलाके में अचानक घर में घुस आया तेंदुआ, उसके बाद जो हुआ सभी रह गए दंग

होशियारपुर के डरोह गांव में अचानक एक तेंदुआ घर में घुस आया। इस दौरान इलाके के निवासियों में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत वन विभाग की टीम को घटना की सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने तेंदुए को पकड़ लिया।

जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि उसके घर में एक गाय बंधी हुई थी। जब वह जानवर को चारा डालने गया तो उसने देखा कि उसके पीछे भूसा हिल रहा है। इसके बाद जब उसने तेंदुए की आवाज़ सुनी तो वह तुरंत बाहर आया और दरवाज़ा बंद कर लिया। जिसके बाद वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी गई। 

वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि उन्हें पिछले एक-दो दिन से लगातार इसकी सूचना मिल रही थी कि इलाके में तेंदुआ घूम रहा है। हमारी टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए एक-दो जगहों पर पिंजरे भी लगाए थे, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा रहा था। पर देर रात डरोह गांव के लोगों का फोन आया कि उनके घर में एक तेंदुआ घुस आया है। जिसके बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से तेंदुए को पकड़ा। तेंदुए को पकड़ने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post