Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पानी की समस्या को लेकर लोगों ने मकसूदां फ्लाईओवर किया जाम

पानी की समस्या को लेकर लोगों ने मकसूदां फ्लाईओवर किया जाम

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर : महानगर में इलाका निवासियों ने पानी की समस्या का हल ना होने से परेशान होकर आज मकसूदां फ्लाईओवर को जाम कर दिया है। ऐसे में राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाका निवासियों ने कहा कि पिछले 4 माह से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे है। जहां पानी या तो आता नहीं है, लेकिन अगर आता है तो काफी कम मात्रा में आ रहा है।

ऐसे में पानी की समस्या को लेकर लोग काफी परेशान है। वहीं उन्होंने नहर की दीवार को बनाने को लेकर मुद्दा उठाया है। उनका कहना है कि अगर दीवार ना बनी तो पानी उनके इलाके में आ सकता है और इलाके में बाढ़ के हालात बन सकते है। तीसरा मसला उनका सीवरेज की समस्या का है। इलाका निवासियों ने कहा कि जब तक उनकी समस्या का हल नहीं हुआ तब तक धरना जारी रहेंगा।

वार्ड नंबर 82 के अधीन आते भगत सिंह कालोनी सहित आसपास के इलाका निवासियों ने परेशान होकर आज धरना लगा दिया है। वहीं वार्ड की महिला पार्षद ने कहा कि पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए बोर करवाया गया था और मोटर लगवाने का काम शुरू करवाया गया था। इस दौरान मंजीत सिंह लक्खा ने मोटर लगाने के विरोध करने के बाद काम को रोक दिया गया। इसी को लेकर आज पार्षद सहित लोगों द्वारा रोष प्रदर्शन किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए है। उनका कहना है कि इलाका निवासियों की पानी की समस्या है। मामले को लेकर नगर निगम मेयर विनीत धीर कुछ देर में पहुंच रहे है, जल्द इलाका निवासियों की समस्या को हल करवा दिया जाएगा। इलाका निवासियों के धरना लगाए जाने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। राहगीर काफी परेशान दिखाई दे रहे है। लोगों ने फ्लाईओवर को दोनों ओर से बंद कर दिया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254444

Share this Post