पंजाब में चुनावी हलचल तेज, केजरीवाल-भगवंत मान की बैठक में तय होंगे AAP उम्मीदवारों के नाम!
मुझे कहा जा रहा था नशा तस्करों से पंगा न लो, पर हम सिर पर कफन बांधे हैं: CM मान
पढ़ें पूरी खबर
जालंधर : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को यहां कहा कि नशे के कारोबार में शामिल बड़ी मछलियों को कड़ी सजा सुनिश्चित की जाएगी। हमने कहा था कि बड़े नशा तस्कर भी शिकंजे में आएंगे और वे आ ही गए। अभी थोड़ा रुक जाओ, इससे आगे वाले भी काबू आएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे लोगों ने कहा था कि इनसे पंगा न लो, मरवा देंगे। परंतु हम कफन सिर पर बांधे हुए हैं और वर्ष 2014 से इसी दिशा में लगे हुए हैं।
मुख्यमंत्री मान ने सड़कें और लाइब्रेरी समर्पित करने के बाद कहा कि नशे के कारोबार को संरक्षण देने वाले जरनैलों को पहले ही सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। पहले किसी ने भी इस धंधे के संरक्षक धनाढ्य नेताओं को गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं की थी, लेकिन अब हमारी सरकार ने ऐसा किया है और अपराधियों को अपने पापों की कीमत चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के लिए कड़ी सजा सुनिश्चित की जाएगी, ताकि कोई भी दोबारा ऐसा अपराध करने की हिम्मत भी न कर सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान में नशा सप्लाई तोड़ने के अलावा ओट क्लीनिक पर रिहबलिटेट सेंटर अपडेट किए गए हैं। नशा कारोबारियों का लिंक तोड़ने के लिए थानों के छोटे अधिकारियों को बदलकर दूसरी जगह भेजा गया है। इसी के साथ ही नशे की कमाई से बनाई गई आलीशान कोठियों पर पीला पंजा (बुलडोजर) चलाया जा रहा है।





Comments
No comments yet.