Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाबी एक्ट्रैस तानिया ने पिता पर हमले के बाद शेयर की पोस्ट, लिखी यह बात

पंजाबी एक्ट्रैस तानिया के पिता को बीते दिन मोगा में उनके ही क्लीनिक में घुसकर गोलियां मारी गई है। उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। इस घटना के बाद से तानिया गहरे सदमे में हैं और उन्होंने पोस्ट शेयर कर कहा कि यह हमारे परिवार के लिए मुश्किल समय है। हमें थोड़ा समय दें।

परिवार के लिए मुश्किल समय
एक्ट्रेस तानिया ने पोस्ट शेयर की और लिखा कि तानिया और उनके परिवार के लिए यह एक अत्यंत कठिन और भावनात्मक समय है। हम मीडिया और सभी से निवेदन करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें थोड़ा समय दें। कृपया स्थिति पर अटकलें न लगाएं और अफवाहें न फैलाएं। आपकी समझ और समर्थन के लिए धन्यवाद। 

बता दें कि मोगा के इस्से खां में शुक्रवार 4 जुलाई को 2 हमलावर तानिया के पिता डॉक्टर अनिलजीत कंबोज के पास मरीज बनकर ईलाज करवाने के लिए क्लीनिक आए थे। डॉक्टर क्लीनिक में मरीज का ईलाज कर रहे थे, जैसे ही उन्होंने मरीज को इंजेक्शन लगाया तो इसी दौरान हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। गोलियां लगने के साथ ही वह जमीन पर गिर गए। इसके बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए।

हमलावरों ने जब गोलियां चलाई तो उस समय तानिया का भाई भी क्लीनिक में ही था। उसने ड्राइवर की मदद से अपने पिता को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच करने में जुटी है। 
अनिलजीत तानिया के सौतेले पिता हैं। उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं और एक करोड़ रुपए मांगे जा रहे थे। बताया जा रहा है कि आतंकी लखबीर लांडा के गुर्गे फिरौती मांगने को लेकर परेशान कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219735

Share this Post