Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में इस बार मानसून रहा मेहरबान, सामान्य से ज्यादा हुई बारिश

पंजाब में बारिश को लेकर 6 जिलों में यैलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन भी मौसम विभाग की तरफ अलर्ट जारी किया गया था। हालांकि पठानकोट और होशियारपुर को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में बारिश नहीं पड़ी थी। जिस कारण दिन में उमस थी और लोगों का काफी बुरा हाल हो गया था। 

मौसम विभाग ने होशियारपुर, पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, रूपनगर और मोहाली में बारिश को लेकर यैलो अलर्ट है। जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा, तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं होगी। पर गर्मी और उमस के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा सकता है। 

पंजाब में मानसून इस बार सामान्य से अधिक बने हुए हैं। जून महीने में भी मानसून मेहरबान रहे, वहीं अब जुलाई में भी अच्छी बारिश के आसार हैं। 1 जून से लेकर 4 जुलाई तक राज्य में 84.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 70.2 मिमी से 20 फीसदी अधिक है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234114

Share this Post