Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

चंडीगढ़ के लोगों पर मंडराया खतरा! सुखना लेक के खोले गए Flood Gate

चंडीगढ़ वासियों के लिए खतरे की घंटी है कि भारी बारिश के कारण सुखना लेक में पानी ओवरफ्लो हो गया है। पानी खतरे के निशान तक पहुंचने के बाद सुखना लेक के फ्लड गेट खोल दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले डेराबस्सी इलाके में हाई अलर्ट जारी किया गया था।

गौरतलब है कि प्रशासन ने घग्गर नदी के पास के इलाकों में रहने वाले लोगों, जहां दुकानें और अन्य रिहायशी इलाके हैं, उन सभी को रहने को कहा है। इसके साथ ही प्रशासन का कहना है कि सुखना लेक के फ्लड गेट खोलने का मुख्य उद्देश्य यहां से पानी को कम करके आगे भेजना है ताकि आसपास का इलाका सुरक्षित रह सके।

प्रशासन ने कहा कि अब धीरे-धीरे ही पानी छोड़ा जा रहा है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों से सावधान रहने को कहा गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234114

Share this Post