Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

देश में नहीं रुक रहे युवाओं को हार्ट अटैक आने के मामले, हरियाणा में Exercise करते नौजवान की मौ'त, देखें Video

हरियाणा के फरीदाबाद में वर्कआउट करते दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना की वीडियो भी सामने आई है जिसमें वह जिम में एक्सरसाइज लगा रहा होता है और अचानक गिर जाता है। जिसके बाद उसकी मौत हो जाती है। मृतक की पहचान 37 साल के पंकज के रूप में हुई है।

 

वज़न कम करने के लिए जॉइन किया था जिम
बताया जा रहा है कि पकंज ने 4 महीने पहले ही वजन कम करने के लिए जिम जॉइन किया था। क्योंकि उसका वेट 170 से ज्यादा हो गया था और इसी को कम करने के लिए उसने जिम जाना शुरू किया था। पर उसे क्या पता था कि जिस फिटनेस के लिए वह जिम जा रहा है, वहां उसकी मौत हो जाएगी।

लोगों ने सीपीआर देने की कोशिश की
पकंज एक्सरसाइज करते-करते नीचे गिर गया। गिरने के बाद वह बेहोश हुआ तो उसे लोगों ने सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उसे होश नहीं आया। जिसके बाद उसे जिम में मौजूद लोग अस्पताल ले गए, हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

4 साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार पंकज बल्लभगढ़ की राजा नाहर सिंह कॉलोनी का रहने वाला था। वह अपने पिता के साथ कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाता था। पंजाब की युवती से 4 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी ढाई साल की बेटी भी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post