Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मोहाली में दर्दनाक हादसा, बारिश में नहा रहे 2 बच्चों की डूबने से मौ'त

 

मोहाली से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां एक बलौंगी में आदर्श नगर कॉलोनी के पास खाली प्लॉट में भरे बारिश के पानी में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 11 साल के आर्यन और 10 साल के राधे के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

बारिश में नहा रहे थे बच्चे
बताया जा रहा है कि सभी बच्चे एक साथ नहा रहे थे। इस दौरान ही आर्यन और राधे दोनों नहाते नहाते गहरे पानी की तरफ चले गए और डूबने लगे। इस दौरान उनके साथ नहा रहे दूसरे बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आस-पास के पड़ोसी बाहर निकले और उन्होंने दोनों बच्चों को बाहर निकाला।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
लोगों ने दोनों ही बच्चों को मोहाली के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि घटना बीते दिन शाम साढ़े 5 बजे की है। दोनों बच्चों के शवों को अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256364

Share this Post