Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में आज 6वीं बार हुआ कैबिनेट विस्तार  विधायक संजीव अरोड़ा ने ली मंत्री पद की शपथ

पंजाब में आज 6वीं बार हुआ कैबिनेट विस्तार 

विधायक संजीव अरोड़ा ने ली मंत्री पद की शपथ

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) : पंजाब कैबिनेट में एक नए मंत्री की एंट्री हुई है। लुधियाना पश्चिम सीट से हाल ही में चुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा ने मंत्री पद की शपथ ली है। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने संजीव अरोड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई। 

हालांकि, उन्हें कौन सा विभाग मिलेगा, यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। यहां आपको यह भी बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुलेआम घोषणा की थी कि चुनाव जीतने के बाद संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। संजीव अरोड़ा राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं और उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के 3 साल के कार्यकाल में यह मंत्रिमंडल का 7वां विस्तार है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254444

Share this Post