Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पूर्व सांसद हंसराज हंस ने किया दिलजीत दोसांझ का समर्थन

पूर्व सांसद हंसराज हंस ने किया दिलजीत दोसांझ का समर्थन

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) : सूफी गायक एवं भाजपा के पूर्व सांसद हंसराज हंस ने पंजाबी फिल्म सरदार जी श्री को लेकर एक्टर एवं गायक दिलजीत सिंह दोसांझ का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तानी कलाकार हानिया आमीर को लेकर यह फिल्म बनाई गई थी तब किसी को पता नहीं था कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के हालात हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि एक बात वह कह सकते हैं कि पाकिस्तान की जनता खराब नहीं है, वहां के नेता खराब हो सकते हैं लेकिन पाकिस्तान की जनता ठीक है। वहां की जनता भी नहीं चाहती कि ऐसे हालात बनें। हंस ने कहा कि पाकिस्तानी कलाकार यहां आकर काम करते रहे हैं वह खुद पाकिस्तान गए हैं। वहां जाकर पता लगा कि हमारा खान-पान एक जैसा है। वहां की जनता ने कभी नहीं चाहा कि भारत-पाकिस्तान अलग हों।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256525

Share this Post