Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बारिश ने जालंधर नगर निगम की खोली पोल, शहर की सड़कें बनी तालाब, देखें Video 

पंजाब में मानसून ने दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार शहर में बारिश हो रही है। वहीं इस बरसात से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पर वहीं दूसरी तरफ बरसात ने जालंधर स्मार्ट सिटी और नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है। शहर में हर तरफ जल भराव ही दिखाई दे रहा है। जिस कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि घंटों बाद भी पानी वैसे का वैसे ही खड़ा रहा। इस दौरान दोपहिया गाड़ी चलाने वाले लोगों को काफी दिक्कतें सहनी पड़ रही है।

पानी के कारण बंद हुई एक्टिवा, सड़क पर गिरा
जालंधर में एक व्यक्ति एक्टिवा से अपने काम पर जा रहा था, रास्ते में पानी ज्यादा होने के कारण उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह रास्ते में ही गिर गया। इस दौरान पानी ज्यादा होने के कारण उसकी एक्टिवा भी बंद हो गई और उसे पैदल ही पानी से अपनी गाड़ी को बाहर निकालना पड़ा। 

पार्षद मुकेश सेठी के बाहर ही पानी खड़ा
बरसात की कुछ वीडियो भी सामने आई है। जिसमें बस्तीयाद इलाके में पार्षद मुकेश सेठी के घर की ओर जाती सड़क पर तालाब बनी हुई दिखाई दे रही है। पिछले कुछ दिनों से जहां बरसात के कारण सड़कों पर पानी खड़ा होने से लोग परेशान है, वहीं कुछ इलाकों में सीवरेज के पानी की समस्या को लेकर लोगों में रोष दिखाई दे रहा है।

खाली प्लाट से बीमारियों का खतरा
वहीं सेहत विभाग तथा प्रशासन कई खाली प्लाटों में लंबे समय से गंदगी और पानी जमा होने से लोगों रोका जा रहा है। सेहत विभाग का कहना है कि पानी जमा होने से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के लिए खतरा बढ़ सकता है। ऐसे प्लाट मच्छरों और हानिकारक जीवों के पनपने के अड्डे बन गए हैं, जो लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234114

Share this Post