Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब के लाखों लोगों के लिए डॉ. बलबीर सिंह ने प्रेस वार्ता में कर दिया बड़ा ऐलान 

पंजाब के लाखों लोगों के लिए डॉ. बलबीर सिंह ने प्रेस वार्ता में कर दिया बड़ा ऐलान 

पढ़ें पूरी खबर 

चंडीगढ़ (राजन) : पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने 'राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस' के अवसर पर एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में राज्य के 65 लाख परिवारों को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही आम आदमी क्लीनिकों में डेंगू, प्रेग्नेंसी, HIV और हेपेटाइटिस की जांच की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

 

डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब ने अब मेडिकल सेक्टर में काफी तरक्की कर ली है और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का इलाज अब अत्याधुनिक तरीकों से हो रहा है। उन्होंने बताया कि जब किसी को हार्ट अटैक आता है, तो यह मिनटों और सेकंडों की जंग होती है। ऐसे मरीजों को एक स्पेशल इंजेक्शन लगाया जाता है, जिससे उनकी जान बचाई जा सके। उन्होंने कहा कि पहले लोगों की धारणा थी कि सरकारी अस्पतालों में हार्ट अटैक का इलाज नहीं हो सकता, लेकिन अब यह धारणा बदली है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकारी और प्राइवेट हेल्थ सेक्टर के आपसी सहयोग से यह संभव हुआ है। उन्होंने 'डॉक्टर दिवस' के मौके पर सभी डॉक्टरों को बधाई और धन्यवाद देते हुए कहा कि वे पंजाब की तीन करोड़ जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं जनता का मूल अधिकार हैं और ये सभी को मिलनी चाहिए। डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि वे NGO's के साथ मिलकर भी काम कर रहे हैं और राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए ‘युद्ध नशों के खिलाफ’ अभियान ज़ोरों पर चलाया जा रहा है, जिसका अच्छा असर भी दिख रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254443

Share this Post