Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बिजली की आपूर्ति निर्वाध रूप से सुनिश्चित करें: मोहिंदर भगत

बिजली की आपूर्ति निर्वाध रूप से सुनिश्चित करें: मोहिंदर भगत

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) : बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने सोमवार को जिला प्रशासकीय परिसर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने पंजाब राज्य बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह लोगों को बिजली की निर्वाध आपूर्ति सुनिश्चित करें। बैठक में डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल और जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा भी उपस्थित रहीं। मोहिंदर भगत ने कहा कि बिजली मीटरों के खुले बक्सों को बंद किया जाए ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोगों की सुविधा और सुरक्षा पंजाब सरकार की प्राथमिकता है। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि शहर में लटकी हुई ढीली, बेकार और क्षतिग्रस्त तारों को हटाने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। बैठक में सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली, नार्थ हलका इंचार्ज दिनेश ढल्न भी मौजूद रहे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254549

Share this Post