Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

ट्रेन का सफर हुआ महंगा, LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें जुलाई के महीने में क्या-क्या बदला

जुलाई के महीने में देश में आज से कई बदलाव हो रहे हैं। जहां सुबह-सुबह पेट्रोलियम कंपनियों ने सिलेंडर सस्ता करके आम लोगों को राहत दी तो वहीं आज से ट्रेन का सफर करना महंगा हो गया है। तो आईए जानते हैं कि इस महीने में क्या-क्या बदलाव हुआ है जिसका आम लोगों पर असर पड़ेगा।

कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता
जुलाई का महीना शुरू होते ही पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर 58.50 रुपए सस्ता किया है। जिस कारण अब इसकी कीमत राजधानी दिल्ली में 1665 रुपए हो गई है।

ट्रेन सफर महंगा, तत्काल टिकट के लिए आधार जरूरी
आज से ट्रेन का सफर महंगा हो रहा है। क्योंकि नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और एसी क्लास में 2 पैसा प्रति किलोमीटर के हिसाब से बढ़ोतरी की गई है। अगर आप 500 किलोमीटर का सफर कर रहे हैं तो आपको 5 और एसी में सफर कर रहे हैं तो 10 रुपए अब ज्यादा देने होंगे।

वहीं अब तत्काल टिकट के लिए पैसेंजर्स को रेलवे की वेबसाइट IRCTC के साथ आधार लिंक करवाना होगा। वेरिफाइ होने के बाद टिकट बुक करते समय आपके फोन पर ओटीपी आएगा, जिसके बाद ही आप तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे। तत्काल बुकिंग विंडो खुलने के पहले 10 मिनट सिर्फ उन्हीं यात्रियों को टिकट बुक करने की इजाजत होगी, जिनका IRCTC अकाउंट आधार से वेरिफाइड है।

दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर पेट्रोल-डीजल बैन
1 जुलाई से दिल्ली में 10-15 साल पुरानी गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल मिलना बंद हो जाएगा। पुरानी गाड़ियों पर सख्त कार्रवाई होगी। पेट्रोल पंपों पर हाईटेक कैमरे भी लगाए गए हैं जो गाड़ी की नंबर प्लेट स्कैन कर पाएंगे। जिसके बाद गाड़ी चालकों से भारी जुर्माना भी वसूला जाएगा।

बिना आधार कार्ड नहीं बनेगा पैन कार्ड
सरकार ने अब पैन कार्ड बनाने के नियमों में बदलाव किया है। अब अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आप पैन कार्ड नहीं बनवा सकेंगे। पैन कार्ड अप्लाई करने के लिए आपके पास आधार कार्ड का रहना जरूरी है। सरकार का कहना है कि इससे टैक्स चोरी बचेगी।

ऑनलाइन पेमेंट पर अब असली नाम दिखेगा
अब ऑनलाइन पेमेंट करने से यूजर को असली नाम दिखेगा, जो उसका बैंकिंग नाम होगा। QR कोड या एडिट किए गए नाम अब नहीं दिखेंगे। NPCI ने सभी UPI एप्स को इसे लागू करने के लिए कहा था। इससे ऑनलाइन फ्रॉड रोकने पर मदद मिलेगी।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234103

Share this Post