Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बिक्रम मजीठिया के ठिकानों पर विजिलेंस की रेड, मजीठिया ने दिया सभी को Open Challenge

शिरोमणि अकाली नेता बिक्रम मजीठिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। मजीठिया के खिलाफ लोगों की बयान दर्ज करवाने के बाद विजिलेंस की टीम ने हरियाणा, यूपी, दिल्ली और चंडीगढ़ में एक साथ रेड की है। वहीं अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) भी मजीठिया से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।

मजीठिया का अधिकारियों को चैलेंज

ਮੇਰਾ ਖੁੱਲਾ ਚੈਲੇੰਜ ਹੈ
????DGP ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ,
????ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਚੀਫ ਨੂੰ,
????ਪੰਜਾਬ A.G ਨੂੰ
????ਇੱਕ ਵੀ ਛੋਟੀ ਤੋਂ ਛੋਟੀ NDPS ਦੀ ਧਾਰਾ ਲਗਾ ਕੇ ਦਿਖਾਓ - Adv Damanbir Singh Sobti
Posted by: Team Bikram Singh Majithia@DGPPunjabPolice @PunjabPoliceInd pic.twitter.com/WHMWqkick9

— Bikram Singh Majithia (@bsmajithia) June 30, 2025

वहीं बिक्रम मजीठिया के एक्स अकाउंट पर उनकी टीम ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उनके वकील दमनबीर सोबती की तरफ से लिखा गया है कि मेरा ओपन चैलेंज डीजीपी पंजाब, विजिलेंस चीफ, पंजाब एजी को एक छोटी से छोटी एनडीपीएस की धारा लगाकर दिखाओ।
 
कल मजीठिया को शिमला लेकर गई थी विजिलेंस
विजिलेंस की टीम पूछताछ के लिए मजीठिया को अपने साथ शिमला के मशोबरा एरिया में लेकर गई। मजीठिया के खिलाफ पूर्व डीजीपी चटोपाध्याय और पूर्व ईडी डायरेक्टर निरंजन दास अपना बयान दर्ज करवा चुके हैं।

 

मजीठिया के साथियों ने दर्ज करवाया बयान
वहीं दूसरी तरफ मनजिंदर सिंह बिट्टू औलख व जगजीत सिंह चहल अपना बयान दर्ज करवाने के लिए विजिलेंस ऑफिस पहुंचे। दोनों से करीब 2 घंटे तक विजिलेंस ने अपनी स्टेटमेंट दर्ज करवाई। दोनों से इसलिए बयान दर्ज करवाए जा रहे हैं क्योंकि उन पर नशा तस्करी में शामिल होने का आरोप है।

25 जून को मजीठिया को किया गया अरेस्ट
25 जून की सुबह-सुबह मजीठिया के घर विजिलेंस के अधिकारी रेड करने पहुंची थी। विजिलेंस के 30 अधिकारी मजीठिया के घर रेड करने पहुंचे थे। इस दौरान मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने विजिलेंस अधिकारियों पर धक्का मारने के आरोप भी लगाए हैं। दोपहर सवा 12 बजे मजीठिया को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। 

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234103

Share this Post