Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मालिक प्लाटों में पड़ा कूड़ा साफ करवा लें... नहीं तो होगी कार्रवाई

मालिक प्लाटों में पड़ा कूड़ा साफ करवा लें... नहीं तो होगी कार्रवाई

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (राजन) : डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने जिला में सभी प्लाट मालिकों को आदेश दिया है कि वह 10 जुलाई तक अपने खाली प्लाटों से कूड़ा-कचरा व अन्य तरह का कचरा साफ करवा लें। उन्होंने चेतावनी दी है कि निर्देशों का पालन न करने पर कार्रवाई जाएगी। सख्त की डा. अग्रवाल ने कहा है कि खाली प्लाटों में कूड़े-कचरे के ढेर और वर्षा का पानी रुकना लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। इनमें हानिकारक बैक्टीरिया और कीड़े पनपते हैं और मानसून के मौसम में कई तरह की बीमारियां फैलने का खतरा रहता है।

डीसी हिमांशु अग्रवाल आर्काइव

डिप्टी कमिश्नर ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) और नगर निगम जालंधर को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इन आदेशों को सख्ती से लागू करें और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि ये आदेश सार्वजनिक स्वास्थ्य के हित में बीमारियों से बचाने को जारी किए हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256525

Share this Post