Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में AAP ने विधायक को 5 साल के लिए पार्टी से किया सस्पेंड, बिक्रम मजीठिया के समर्थन में किया था पोस्ट

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अपने ही विधायक को पार्टी से 5 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। AAP ने अमृतसर के नॉर्थ हलके के विधायक कुंवर विजय प्रताप पर अनुशासनहीनता और पार्टी के विपरीत चलने के कारण यह कार्रवाई की है। कहा जा रहा है कि कुंवर विजय प्रताप पर बिक्रम मजीठिया के सपोर्ट करने के मामले में यह एक्शन लिया गया है।

मजीठिया के घर हुई रेड पर शेयर किया था पोस्ट
शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया के घर पर विजिलेंस की रेड के बाद कुंवर विजय प्रताप ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि परिवार की गरिमा सर्वव्यापी है, चाहे अमीर हो या गरीब, दोस्त हो या दुश्मन। सुबह-सुबह किसी के घर पर छापा मारना नैतिक रूप से गलत है।

मजीठिया साहब से मेरे वैचारिक मतभेद हैं, लेकिन जब कांग्रेस सरकार के दौरान उन्हें जेल में डाला गया था, तो मान की सरकार ने न तो रिमांड मांगा और न ही उनसे पूछताछ की। बल्कि उन्होंने उसकी जमानत का समर्थन किया। अब नोटिस जारी किए जा रहे हैं, छापे पड़ रहे हैं और घर की महिलाओं की गरिमा का हनन किया जा रहा है। यह अब राजनीति के बारे में नहीं है, यह सिद्धांतों, नैतिकता और शालीनता के बारे में है।

लगातार करते आ रहे थे पार्टी का विरोध
आपको बता दें कि कुंवर विजय प्रताप लगातार अपनी ही सरकार का विरोध करते आए हैं। मान सरकार को बरगाड़ी गोलीकांड हो या स्कूल ऑफ एमिनेंस के मुद्दे को लेकर हो उन्होंने हमेशा विरोध किया है। यहां तक कि वह अमृतसर में पार्टी के कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं होते हैं।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234103

Share this Post