Sun, 21 Jun 2026

 SAD के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को किया कोर्ट में पेश  इतने दिनों का मिला रिमांड  पढ़ें पूरी खबर 

SAD के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को किया कोर्ट में पेश 

इतने दिनों का मिला रिमांड 

पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर (चंडीगढ़) : राजन : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को मोहाली अदालत ने 7 दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

विजिलेंस विभाग को मजीठिया से पूछताछ और मामले की जांच के लिए 7 दिन का रिमांड मिला है। बता दें कि बिक्रम मजीठिया को विजिलेंस द्वारा 540 करोड़ रुपए के ड्रग मनी केस में बीते दिन गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आज उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 7 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में मजीठिया की अगली पेशी 2 जुलाई को होगी।


470

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 168382