Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

शारीरिक और मानसिक सेहत और मेडिटेशन और योग जरूरी  : जगदीश समराए 

बहुत सारी बीमारियों से मिलती है योगा करने से राहत :डॉ रितु भाटिया 
वार्ड नंबर 61 में 40 दिनों तक योगा कैंप करने की शुरुआत :
 आशा रानी समराय 

जालंधर आज तिथि 7 जून (सोनू) : वार्ड नंबर 61 सी ग्रीन इंटरनेशनल स्कूल की  प्ले प्लेग्राउंड में मोहल्ला गुरु नानक गुलाब देवी हॉस्पिटल रोड  मै पंजाब सरकार की ओर से सी.एम की  योग शाला के तहत आम आदमी पार्टी की वार्ड नंबर 61 की इंचार्ज आशा रानी समराय की अध्यक्षता मे योगा कैंप कैंप का आयोजित किया जा रहा है ,जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर डॉक्टर रितु भाटिया विशेष  तौर पर उपस्थित हुई, उन्होंने इस योगशाला की शुरुआत की।
  इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस योगशाला का मुख्य उद्देश्य लोगों को समझाना है कि शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए मेडिटेशन और योग जरूरी है। इसके  करने से बहुत सारी बीमारियों से राहत मिल सकती है, योग साधना भारत देश की पुरातन विधि है जिससे शारीरिक रोग मिटते हैं और मानसिक रूप से व्यक्ति संतुष्ट रहता है। उन्होंने कहा कि योग साधना शारीरिक तंदरुस्ती और विकसित बुद्धि का सर्वश्रेष्ठ मार्ग है। योग साधना बुद्ध के समय में पूर्ण रूप से
प्रफुल्लित हुई विधि है। जिसके द्वारा भारत ने विश्व में अपना उचित दर्जा बनाया। आज भी पूरा विश्व योग साधना के मामले में भारत की ओर देखता है।
इस मौके पर आशा समराय ने बताया के 40 दिन की योगशाला की क्लासें लगाई जाएगी,  इसमें मुफ्त में योग की शिक्षा दी जाएगी।  यहां सर्टिफाइड योगा इंस्ट्रक्टर सोनिया गिल योग सिखाएंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234074

Share this Post