Fri, 01 May 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

केदारनाथ धाम में दर्शन को लेकर हो रहे भेदभाव पर अभिषेक गुप्ता ने उत्तराखंड प्रशासन पर उठाए सवाल।

तिथि  21 मई 2025 जालंधर ( रजत) 2 मई से उत्तराखंड के चार धाम यात्रा में से केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू हो गई थी और इस बीच काफी श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवा कर दर्शन किए पर टोकन सिस्टम लागू करने के बावजूद भी प्रशासन फेल होता दिखाई दे रहा है। प्रशासन का कहना है कि टोकन सिस्टम लेने के बाद आपके दर्शन एक से डेढ़ घंटे के बीच में हो जाएंगे पर जब जालंधर के अभिषेक गुप्ता इस बार मई के महीने में केदारनाथ यात्रा केदारनाथ धाम के दर्शन करने गए तो उन्होंने वहां पर देखा कि टोकन सिस्टम होने के बावजूद 6 घंटे लाइन में लगाए जा रहे हैं और उसके बावजूद भी बीच में कुछ लोग पुलिस वालों के सामने ही  गेट और लाइन तोड़कर बीच में घुस रहे हैं कुछ रिश्वत देकर अंदर जा रहे हैं । अभिषेक गुप्ता ने जब पुलिस प्रशासन से इस बारे में बात करी तो उन्होंने कहा कि उसमें वह कुछ नहीं कर सकते और जो भी हो रहा है ठीक हो रहा है उसके बाद उन्होंने वहां  लोगों के साथ मिलकर इस चीज का विरोध किया और पुलिस प्रशासन से बैठ गए इसके बाद पुलिस प्रशासन ने एक या दो घंटे के लिए लाइन को बड़े अच्छे तरीके से चलाया और बीच में घुसने वाले लोगों को भी रोका और कई बार एक सवाल उठता है कि जब किसी एक शख्स के कहने पर अगर एक या दो घंटे का भी प्रभाव पुलिस प्रशासन पर पड़ता है तो क्या उत्तराखंड प्रशासन के एक बार कहने पर क्या यह चीज ठीक नहीं की जा सकती?  अभी 5 महीने की यात्रा बची हुई है और इस बीच में अगर ऐसा होगा तो यह  यात्रियों के दिल को ठेस पहुंचाने वाली बात है कि वीआईपी दर्शन अभी भी हो रहे हैं। प्रशासन के कुछ लोग मंदिर के पीछे से अभी भी रिश्वत लेकर दर्शन करवा रहे है। इस चीज की अभिषेक गुप्ता ने प्रशासन की निंदा की है और उनसे विनती भी की है कि इस चीज को जल्द से जल्द ठीक किया जाए ताकि आने वाले श्रद्धालु सही तरीके से अपने टाइम से दर्शन कर सकें और भीड़ को भी इस चीज से काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। ताकि ताकि सभी यात्रियों की यात्रा मंगलमय और सुखद हो। अभिषेक गुप्ता एक ट्रेवल राइडर है कि जो अलग-अलग जगह पर जाकर लोगों को भारत की संस्कृति दिखाते हैं । वहां पर जाकर स्वच्छता अभियान के लिए लोगों को प्रेरित करते है।


233

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 155595