Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

"न तो पार्षद अरुणा अरोड़ा पीड़ितों को मुआवजा दिलवा सकीं न ही लोगों की सुविधा के लिए सड़क खुलवा सकीं : विक्रांत मदान"

*सड़क के न खुलने से लोगों को हो रही परेशानी वाटर सप्लाई लाइन डालने के लिए तोड़नी पड़ी नई बनी सड़कें*

G2M जालंधर 16 मई 2025: भाजपा नेता विक्रांत मदान ने जारी किए गए प्रैस नोट में कहा की आम आदमी पार्टी की सरकार ने मॉडल टाउन के लतीफपुरा में से डबल सड़क निकलवाने के लिए लोगों के घर तथा दुकानें तुड़वा दिए थे। लोग बेघर तथा दुकानदार बेरोजगार हुए तो हैं ही, परन्तु सरकार न तो वे सड़क अब तक बना पाई है न ही पहले बनी चलती हुई सड़क को खुलवा पाई है।

यही नहीं पुरानी एक लेन बनी चलती सड़क पर नगर निगम को सर्फेस वाटर सप्लाई की लाइन डालने के लिए भी रूट बदलना पड़ा है सप्लाई रूट बदलने के लिए निगम को अच्छी भली सड़कों को तोड़ कर लाइन डालनी पड रही है जबकि इस वाटर सप्लाई लाइन को पुरानी प्लानिंग के हिसाब से लतीफपुर वाली सड़क से निकलना था। 

लतीफपुर वाली डबल सड़क तो क्या बनानी थी पहली बनी हुई सड़क भी अब तक बंद पड़ी हुई है लतीफपुर वाले घर तोड़ने का मौजूदा पार्षद अरुणा अरोड़ा विरोध कर रहीं थी अब वह आम आदमी पार्टी की सरकार मैं शामिल होने के बावजूद भी उजड़े हुए घरों का न तो मुआवजा दिलवा सकीं हैं न ही तो सड़क को खुलवा सकीं है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254444

Share this Post