Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भाटिया व आयुषी भाटिया ने 12वीं कक्षा के  2024 -25 के सी.बी.एस.ई बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट में अपनी,अपनी स्ट्रीम में स्कूल में पहला वह दूसरा स्थान हासिल किया ।

प्रणव भाटिया ने 12वीं में मेडिकल स्ट्रीम में हासिल किए 96.6% अंक,आयुषी भाटिया ने नॉन मेडिकल स्ट्रीम में हासिल किए 90% अंक

भाजपा जिला सचिव अमित भाटिया के जुड़वा बच्चों का सपना है डॉक्टर व इंजीनियर बनने का

बच्चों ने सफलता का श्रेय दिया अपने स्वर्गीय दादा श्री रूपलाल भाटिया को

जालंधर, 15 मई ( सोनू) :  शिव ज्योति पब्लिक स्कूल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के छात्र प्रणव भाटिया व आयुषी भाटिया ने 12वीं कक्षा के  2024 -25 के सी.बी.एस.ई बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट में अपनी,अपनी स्ट्रीम में स्कूल में पहला वह दूसरा स्थान हासिल कर  अपने विद्यालय टीचर्स और माता-पिता का नाम रोशन किया है। जहां प्रणव भाटिया ने मेडिकल स्ट्रीम में 96.6% अंक लेकर अपने स्कूल में पहला और जालंधर में दूसरा स्थान प्राप्त किया और आयुषी भाटिया ने नॉन मेडिकल स्ट्रीम में 90% अंक लेकर स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया अपनी इस उपलब्धि से प्रणव भाटिया एवं आयुषी भाटिया ने जहां स्कूल, प्रिंसिपल एवं शिक्षकों का नाम रोशन किया है और उसके साथ ही अपने परिवार को गर्व महसूस कराया है।
प्रणव भाटिया ने बताया कि वह आगे चलकर  मेडिकल के क्षेत्र में अपना नाम कमाना चाहता है। और उसकी बहन आयुषी भाटिया ने बताया कि वह आगे चलकर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में ऊंचा मुकाम हासिल करना चाहती है दोनों भाई बहनों ने कहा कि यह सफलता केवल उसकी मेहनत का नहीं, बल्कि उसके परिवार के लगातार समर्थन और प्रेरणा का परिणाम है। उन्होंने कहा  की परिवार ने हर कदम पर उनका उत्साह बढ़ाया और पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल दिया।

दोनों बच्चों ने बताया कि उन्होंने
नियमित पढ़ाई, समय का सही प्रबंधन और आत्मविश्वास को अपनी सफलता की कुंजी बनाया। प्रणव,आयुषी ने कहा कि उनके दादा स्वर्गीय श्री रूपलाल भाटिया जी ने कठिन समय में कभी हार नहीं मानने की प्रेरणा दी थी, जिससे उसे सीधा लाभ मिला।
परिवार ने भी प्रणव और आयुषी की मेहनत और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि वह बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहे है और उसकी यह सफलता पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 253917

Share this Post