Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पानी के मुद्दों को लेकर सजिश के तहत पंजाब के हितों की अंदेखी कर रही केन्द्र सरकार: - शिवसेना समाजवादी

पंजाब का नुक्सान किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा: रिंकू

जालंधर, 4 मई (सोनू):- शिवसेना समाजवादी के उत्तर भारत के सीनियर उप-प्रमुख राजेश रिंकू की अध्यक्षता में बस्ती बावा खेल स्थित पार्टी कार्यालय में मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें पंजाब के पानी को हरियाणा को देने संबंधी चल रहे विवाद की कड़े शब्दों में निंदा की गई। रिंकू ने कहा कि पानी के मुद्दों को लेकर केन्द्र सरकार द्वारा साजिश के तहत पंजाब के हितों की अंदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज व चेयरमैन हनी भारद्वाज के दिशा निर्देशों पर पार्टी का विस्तार करते हुए पवन कुमार को वार्ड नंबर 59 का सचिव नियुक्त किया गया जबकि कई अन्य युवाओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई। अपने साथियों सहित पार्टी में शामिल हुए युवा नेताओं को पार्टी में शामिल किया गया व आगमी योजनाओं से अवगत करवाया गया। 
इस मौके सुलेख कालिया (जिला सचिव), मनीष कुमार (शहरी सचिव), प्रिंस कुमार (जिला वाइस प्रधान), दलजीत पिंकी (शहरी उप-प्रधान), हरनेक सिंह (शहरी वाइस प्रधान) सहित करण सिंह, राघव, अभी, विशाल, मोहित कुमार, मोहम्मद सलीम, तिरबू कुमार (वार्ड प्रधान), सुरिन्द्र यादव (वार्ड प्रधान), सन्नी गिल, जसबीर सिंह, कुलविन्द्र सिंह, सौरव कुमार और साबी कुमार जैसे अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233866

Share this Post