Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*पहलगाम आतंकी हमला, कायराना कृत्य, *समूचा देश आतंकवाद के ख़िलाफ़ एकजुट : बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु

*पटना. मंगलवार, 22 अप्रैल (सोनू) :  बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु,अध्यक्ष राजेश राम, विधान सभा में दल के नेता डॉ शकील अहमद खान और विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा ने संयुक्त बयान जारी किया है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने और हताहत होने की खबरें दिल दहला देने वाली हैं । समूची बिहार कांग्रेस ने इसे कायराना और अमानवीय कृत्य करार दिया है। संयुक्त बयान जारी करके नेताओं ने कहा कि  समूचा देश इस वीभत्स आतंकी घटना के ख़िलाफ़ एकजुट है । 
हम भारत सरकार से माँग करते हैं कि तुरंत सभी हताहत लोगों को उचित इलाज़ मुहैया कराएँ तथा मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करें । 
हम प्रार्थना करते हैं कि मृतकों के परिजनों को भगवान संबल प्रदान करे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 233866

Share this Post