Sat, 20 Jun 2026

वडोदरा: कार दुर्घटना में एक की मौत, वायरल वीडियो में अभियुक्त बोल रहा- एक और राउंड

गुजरात के वडोदरा शहर में शुक्रवार तड़के एक कार एक्सीडेंट का मामला सामने आया है जिसमें एक महिला की मौके़ पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हैं.

 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, इस घटना में एक तेज़ रफ़्तार कार ने कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी थी. इस कार को कथित तौर पर बीस वर्षीय लॉ स्टूडेंट रक्षित चौरसिया चला रहा था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

 

डिप्टी पुलिस कमिश्नर पन्ना मोमाया ने बताया है कि, "यह दुर्घटना रात में लगभग साढ़े बारह बजे करेलीबाग इलाक़े में मुक्तानंद क्रॉस रोड के पास हुई."

 

"जैसा कि चश्मदीदों ने बताया है, यह शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला हो सकता है."


2040

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 167893