Sun, 03 May 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

Mood & Energy boosting foods

मूड और एनर्जी बूस्ट करने वाले फूड्स

आपका मूड और एनर्जी लेवल आपके खाने-पीने की आदतों पर निर्भर करता है। सही आहार लेने से आप अपने मूड और एनर्जी लेवल को बेहतर बना सकते हैं। हमारे खाने-पीने की आदतें सीधे हमारे मूड, मानसिक स्थिति और ऊर्जा स्तर को प्रभावित करती हैं। डोपामाइन और सेरोटोनिन ये हार्मोन हमारे मूड को नियंत्रित करते हैं। कुछ खाद्य पदार्थ इन हार्मोन के उत्पादन में मदद करते हैं।

सही पोषण से हमारी बॉडी को लंबे समय तक स्थिर ऊर्जा मिलती है, जो थकान और चिड़चिड़ेपन से बचाती है।

मूड और एनर्जी बूस्ट करने वाले फूड्स

1. कॉम्प्लेक्स कार्ब्स: ब्राउन राइस, ओट्स, शकरकंद, क्विनोआ, होल व्हीट इत्यादि।
2. प्रोटीन: दालें, चना, टोफू, सोया इत्यादि ।
3. हेल्दी फैट्स: अखरोट, अलसी के बीज, चिया बीज, एवोकाडो, जैतून का तेल।
4. विटामिन बी-रिच फूड्स: हरी पत्तेदार सब्जियां, मूंगफली, पनीर इत्यादि ।
5. डार्क चॉकलेट: डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो मूड को सुधारने में मदद करते हैं।

यह कुछ लाइफस्टाइल टिप्स हैं जो आप अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं 

1. रोज़ 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें।
2. नियमित व्यायाम करें ।इससे एंडोर्फिन रिलीज़ होते हैं, जो मूड को बेहतर बनाते हैं।
3. ध्यान और प्राणायाम से मानसिक स्थिति को शांत और सकारात्मक बनाए रखने में मदद मिलती है।इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

अब बात करते हैं कुछ मूड और एनर्जी-बूस्टिंग रेसिपीज़ की 

1. ओट्स और चिया सीड्स का हलवा: सामग्री: ½ कप ओट्स, 1 चम्मच चिया सीड्स, 1 कप दूध, 1 चम्मच शहद इन्हें मिक्स करके सेवन करें ।
इसका फायदा यह होगा के यह आपको लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करेगा ।
2. एवोकाडो टोस्ट: सामग्री: 1 एवोकाडो, 2 स्लाइस होल व्हीट ब्रेड, 1 चम्मच जैतून का तेल, नमक, काली मिर्च।सबको मिस करके स्लाइस पर लगाएं और खाएं । यह आपकी मानसिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद करेगा।
3. पालक और मूंगफली का सलाद: सामग्री: 1 कप पालक, 2 चम्मच मूंगफली, ½ चम्मच तिल, 1 चम्मच नींबू का रस सबको मिक्स करें और खाएं. इसमें विटामिन बी और प्रोटीन भरपूर होता है यह आपकी ऊर्जा और मानसिक स्पष्टता को बढ़ाता है।

इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करने से न केवल आपकी ऊर्जा बढ़ेगी बल्कि आपका मूड भी अच्छा रहेगा।


103

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 156076