Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर: दिन दहाड़े घर के बाहर से महिला की बालियां छीनकर स्नेचर फरार

जालंधर आज तिथि  05 फरबरी (सोनू बाई) : महानगर में चोरी और लूटपाट की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। यही कारण है कि बेखौफ लुटेरे और स्नेचर दिन दहाड़े घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला थाना 6 के अंतगर्त आते गीता कालोनी से सामने आया है, जहां महिला की बालियां छीनकर स्नेचर फरार हो गए। 

मामले की जानकारी देते हुए दर्शना ने बताया कि वह नहाने के बाद घर के बाद धूप सेंकने के लिए घर के बाहर बैठी हुई थी। इस दौरान बाइक सवार 2 युवक उसके पास आ गए और किसी सुरिंदर के बारे में पूछने लगे। महिला ने कहा कि उसे कुछ नहीं पता, जिसके बाद युवक कहने लगे कि उन्होंने सुरिंदर से पैसे लेने है। इस दौरान युवकों ने कानों से बालियां छीनी ओर मौके से फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 2 बाइक सवार युवक बिना मुंह ढके महिला के पास रूकते है। इस दौरान एक युवक महिला के पास जाता है और सुरिंदर नामक व्यक्ति का पता पूछने लगता है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि जिसके बाद वह सरेआम महिला से कानों से बालियां छीन लेता है और दूसरे साथी के साथ बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो जाता है। पीड़ित बुजुर्ग महिला का कहना हैकि बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई है। घटना की सूचना परिवार ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256363

Share this Post