Thu, 30 Apr 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

जलांधर सेंट्रल के कमल विहार में भाजपा प्रत्याशी अटवाल के पक्ष में विशाल जनसभा का आयोजन

जलांधर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना पूरा करेगी भाजपा--हँस राज हँस

लोकसभा उपचुनाव जलांधर शहर की तकदीर और दिशा तय करेगा--मनोरंजन कालिया

जलांधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना ज़रूरी--संदीप कुमार

जलांधर(  )भारतीय जनता पार्टी मंडल 6 के अध्यक्ष संदीप कुमार की अध्यक्षता और सेंट्रल हल्का इंचार्ज पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया की अगुवाई में लोकसभा उप चुनावों को लेकर विशाल जनसभा का आयोजन सेंट्रल हल्के के कमल विहार क्षेत्र में किया गया।इसमें विशेष रुप से दिल्ली के लोकप्रिय सांसद पदम् श्री हंस राज हंस,सेंट्रल हल्का इंचार्ज पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,रॉकी अटवाल,मंडल महामंत्री गौरव मेहता और राम लुभाया उपस्थित हुए।हँस राज हँस ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों को भाजपा को वोट देने का आह्वान किया और कहा कि पिछले कई वर्षों से शहर के रुके हुए विकास को गति देने के लिये और स्मार्ट सिटी बनाने के सपने को पूरा करने के लिए भाजपा का जलांधर की सत्ता में होना बहुत ज़रूरी है।उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि इस बार भाजपा उम्मीदवार को बड़े अंतर से जीता कर संसद में भेजें ताकि जलांधर शहर भी मोदी सरकार की सभी विकासशील योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।इस अवसर पर मनोरंजन कालिया ने कहा कि लोकसभा सीट को लेकर हो रहे उपचुनाव जलांधर के भविष्य की तकदीर,और दिशा तय करेंगे।उन्होने कहा कि भाजपा जालंधर में पहली बार अपने निशान पर लोकसभा का चुनाव लड़ रही है और भाजपा कार्यकर्ता इस बार पार्टी को जिताने के लिये पूरी तरह उत्साहित है।उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता समझ चुकी है कि पहले कांग्रेस और अब आप सरकार ने जनता की अनदेखी कर झूठे वायदों से प्रदेश को विकास में बहुत पीछे कर दिया है।उन्होंने कहा कि इस बार जलांधर के लोग भाजपा को जीता कर आप सरकार को करारा जवाब देने जा रहे है। उन्होंने कहा कि आप सरकार बनने के बहुत थोड़े समय बाद ही संगरूर का उपचुनाव हुआ जहां उनके विधायक और स्वयं मुख्यमंत्री अपनी लोकसभा सीट नहीं बचा पाए।उन्होंने कहा कि इस बार जलांधर में भी लोगों ने इनको बाहर करने का और भाजपा उम्मीदवार को संसद में भेजने का मन बना लिया है।इस अवसर पर संदीप कुमार ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह और लोगों का जन समर्थन पार्टी को लोकसभा उप चुनावों में विजय पताका लहराने से नही रोक सकता।उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य सत्ता सेवा के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तित करने के लिए हमेशा रहा है।उन्होंने कहा कि जलांधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी है तथा वर्तमान में पंजाब सरकार पूरी तरह हर तरफ से फ़ेल साबित हुई है।उन्होंने कहा कि लोकसभा के बाई इलेक्शन में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को आगामी चुनावों में विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता।इस अवसर पर वरिंदर बिट्टा,सोम नाथ,रजनीश कपाही,दीपाली बागड़िया,मनिंदर कौर,मनजीत सिंह, सिमरन,विवेक खन्ना,अजय भारद्वाज,हरीश कुमार,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह,विजय वाजपेयी,हर्षित भंडारी,इशान,नितिन भरोल आदि उपस्थित थे।


18

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 155096