Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

फ्रेंड्स कॉलोनी में लगाया गया 70 वर्ष से अधिक की आयु वाले नागरिकों के लिए आयुष्मान योजना का कैंप 

जालंधर 10 नवंबर (सोनू बाई) : आज भारतीय जनता पार्टी के  उपाध्यक्ष मनीष विज और जगमोहन  मागो जी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा 70 वर्ष से अधिक की उम्र के भारतीय नागरिकों के लिए चलाई गई आयुष्मान भारत योजना के पहचान पत्र बनाने के लिए एक कैंप का आयोजन स्थानीय फ्रेंड्स कॉलोनी सामने डी ए वी कॉलेज के कम्युनिटी हॉल में विशेष कैंप लगाया गया जिसमें मुख्य रूप से पूर्व  संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी,भाजपा मंडल 1 अध्यक्ष राजेश कुमार महामंत्री अनिल शर्मा, दिनेश महेंद्र  उपस्थित रहे भाजपा नेता नवनीत सोढ़ी, राजीव गोयल जी ने इस मौके पर फ्रेंड्स कॉलोनी में रहते 70 वर्ष से अधिक के भारतीय नागरिकों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई आयुष्मान भारत योजना के पहचान पत्र बनाए जिससे कि वह सालाना अपना किसी भी बीमारी का 5 लाख का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना से बुजुर्ग लोगों को बहुत राहत मिलेगी।इस योजना के अंतर्गत आयुष्मान योजना के लाभ उठाने 
वाले बजुर्गों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी का दिल से धन्यवाद किया और कहा  इसका लाभ देश के हर बज़ुर्ग को मिलेगा

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218757

Share this Post