Tue, 17 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

जम्मू-कश्मीर में बनेगी भाजपा की सरकार, लोगों ने भरी हुंकार, रैलियों में जुट रही है भारी भीड़

 

 

जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कठुआ और जसरोटा विधानसभा क्षेत्र में किया चुनाव प्रचार

आतंकवाद का संताप झेल चुके जम्मू-कश्मीर के लोगों ने भाजपा को जिताने का लिया प्रण- सुशील रिंकू

 

G2M जालंधर/कठुआ, 26 सितंबर 2024:  पंजाब भाजपा के नेता और जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने आज जम्मू कश्मीर में कठुआ और जसरोटा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया। इस दौरान सुशील रिंकू ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में करवाए जा रहे विकास कामों को गिनाया। 

 

सुशील रिंकू ने कठुआ में भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण और जसरोटा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी राजीव जसरोतिया के लिए चुनाव प्रचार किया। सुशील रिंकू ने कहा कि जम्मू कश्मीर के विकास कामों के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने रात दिन एक किया है। आज जम्मू और कश्मीर में बेहतर सड़कें हैं, बेहतर सुविधाएं हैं। लोग बेहतर जिंदगी जी रहे हैं।

 

सुशील रिंकू ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि किसान सम्मान निधि में केंद्र सरकार ने सहायता राशि को 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर रही है। इसी तरह से महिलाओं को सम्मान निधि में मिलने वाली सम्मान राशि में भी केंद्र सरकार बढ़ोत्तरी कर रही है।

 

इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड के जरिए लोग 5 लाख की बजाए 10 लाख रुपए तक का इलाज करवा सकते हैं। इसी तरह सरकार ने 5 लाख रोजगारों को नौकरी देने जा रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग आतंकवाद का संताप झेला है, जिससे आज लोग भाजपा की सरकार लाना चाहते हैं।

 

सुशील रिंकू ने कहा कि आज जम्मू कश्मीर के हर वर्ग में भाजपा की सरकार बनाने की चर्चा है। क्योंकि उन्हें पता है कि आतंकवाद का अगर कोई मुकाबला कर सकता है तो वह भाजपा है। जिससे हर वर्ग भाजपा को वोट देने के लिए आगे आ रहा है।


79

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147148