Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सीताराम येचुरी देश के वरिष्ठ नेताओं में से एक रहें हैं: डा. अखिलेश प्रशांत सिंह

*सीताराम येचुरी के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक*

पटना. गुरुवार, 12 सितंबर, 2024 (विक्रांत मदान) : 

वरिष्ठ वामपंथी नेता सीताराम येचुरी के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह  ने शोक जताया है।

                 अपने शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सीताराम येचुरी देश के वरिष्ठ नेताओं में से एक रहें हैं। उनका सांगठनिक नेतृत्व क्षमता अद्वितीय  थी । उनको आजीवन मजदूरों और शोषितों के लिए संघर्षशील बताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनके निधन से देश में वाम राजनीति को बहुत बड़ा नुकसान हुआ। साथ ही देश ने बेहद मजबूत राजनीतिक व्यक्तित्व को खो दिया है। इंडिया गठबंधन में  लगातार उन्होंने अपना महत्वपूर्ण सुझाव दिया।

            वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावे विधानमंडल दल के नेता डॉ शकील अहमद खान, पूर्व अध्यक्ष व विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक,   कोषाध्यक्ष निर्मल वर्मा , ब्रजेश पांडेय, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, बंटी चौधरी, ब्रजेश प्रसाद मुनन, पूर्व विधान पार्षद लालबाबू लाल,  सहित अन्य नेतागण ने शोक जताया है।


राजेश राठौड़
चेयरमैन, मीडिया विभाग,
बिहार कांग्रेस

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 265916

Share this Post