Sat, 19 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर की अहम बैठक*

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता घर-घर जाकर सदस्यता अभियान को सफल बनायेगी --शमा चौहान

जालंधर आज तिथि 31 अगस्त (विक्रांत मदान ) भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर मोर्चा अध्यक्ष शमा चौहान की अध्यक्षता में अहम बैठक भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में संपन्न हुई।इस अवसर पर मोर्चे के ज़िला और मंडलों के पदाधिकारी उपस्थित हुए।इस अवसर पर शमा चौहान ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर इस अभियान को सफल बनाने में पूरी मेहनत के साथ कार्य करना होगा।उन्होंने कहा कि मोर्चे की कार्यकर्ता बहनें घर-घर जाकर सदस्यता अभियान को सफल बनायेगी।इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को संकल्प दिलवाया कि हर बूथ पर जाकर भाजपा की नीतियों को बताकर हर वर्ग को भाजपा का सदस्य बनाया जायेगा।इस अवसर पर मोर्चा ज़िला महामंत्री शालू,सीमा रानी, उपाध्यक्ष अनीता कपूर,बलविंदर बादल, उर्मिला कपूर,अंजू,मंडल अध्यक्ष नीलम सोढ़ी,कविता सेठ, सुलेखा भगत,रजनी वाला,निश्चल आदि उपस्थित थी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221031

Share this Post