Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

कांग्रेस कल 20 अगस्त को आशादीप दिव्यांग पुनर्वास केंद्र फेयर फील्ड कॉलोनी दीघा घाट, में मनाएगी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80 वीं जयंती ।

*प्रथम कार्यक्रम - सदाकतआश्रम 11.30 बजे*

*द्वितीय कार्यक्रम- आशादीप दिव्यांग पुनर्वास केंद्र फेयर फील्ड कॉलोनी दीघा घाट 12:30 बजे*

*तृतीय कार्यक्रम-बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सभागार 3.00 बजे*


पटना  19 August (विक्रांत मदान) : राजेश राठौड़ चेयरमैन मीडिया  विभागबिहार कांग्रेस ने जानकारी दी की देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न *स्व राजीव गांधी जी* की 80 वी जयंती कल दिनांक  20 अगस्त 2024 को पूर्वाहन 11:30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम पटना में मनाई जाएगी। कार्यक्रम में *बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह* भाग लेंगे।

पटना महानगर जिला काँग्रेस कमिटी के तत्वाधान में *आशादीप दिव्यांग पुनर्वास केंद्र फेयर फील्ड कॉलोनी दीघा घाट, में 12:30 बजे* कार्यक्रम आयोजित है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में  *प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह*  शामिल रहेंगें।

प्रदेश कांग्रेस पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में *अपराह्न 3:00 बजे बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सभागार* ,सिन्हा लाइब्रेरी रोड में स्वoराजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में  भी *बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह* भाग होंगे।

 


46

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147334