Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

*बिहार के विशेष राज्य दर्जे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रखंड मुख्यालयों पर धरना*

*विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना*


*पटना. मंगलवार, 13 अगस्त, 2024* विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह द्वारा घोषित पूर्व कार्यक्रमों के तहत प्रदेश के प्रखंड कांग्रेस कमिटियों के द्वारा प्रखंड मुख्यालयों पर प्रथम दिन धरना कार्यक्रम की आज से शुरुआत हो गई।

                 प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि राज्य के नैसर्गिक हक को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी राजनीतिक सत्ता लोलुपता के कारण गिरवी रख दिया। प्रदेश के लिए विशेष राज्य का दर्जा मिलना समय की जरूरत है। बिहार के उद्योग, कल कारखाने, रोजगार के पुनर्स्थापना और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य को विशेष दर्जे की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने लगातार सक्षम मंचों से बिहार के हक की बात उठाई है और आने वाले समय में हम इसे और व्यापक आंदोलन की शक्ल में प्रखंडों से जिला मुख्यालयों और फिर प्रदेश मुख्यालय तक आंदोलन को प्रतिबद्ध हैं। राज्य के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरीके से समर्पित है और हम लगातार राज्य के विकास को लेकर कई मुद्दों पर संघर्षशील हैं।

आज के धरना कार्यक्रम के बाबत बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि भारी वर्षा और प्रतिकूल मौसम के बाद भी प्रथम दिन प्रदेश के प्रखंड मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत हो गई। 


129

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147319