Tue, 04 Aug 2026
Post Details

"भाजपा के सिनियर नेता सतनाम सिंह बिट्टा को मिली बम से उड़ने की धमकी"

G2M जालंधर(विक्रांत मदान)13 अगस्त 2024: भाजपा के सिनियर नेता भाजपा किसान मोर्चा पंजाब प्रदेश के महासचिव सतनाम सिंह बिट्टा को पाकिस्तानी नंबर से मिली धमकी।

सतनाम बिट्टा से बातचीत करते हुए उन्हों ने कहा की सुबह लगभग 11.15 उन्हें पाकिस्तानी नबर से एक कॉल आया जोकि +92305565843 फोन नंबर से धमकी दी गई की अगर उसने पी एम मोदी का साथ नहीं छोड़ा तो उसको मार दिया जायेगा इतना ही नहीं बल्कि उसके परिवार तक को नहीं छोड़ा जाएगा टुकड़ों में तब्दील कर दिया जायेगा बिट्टा ने कहा किए मोदी जी के साथ हूं और साथ ही रहूंगा भाजपा का साथ नहीं छोड़ूंगा चाहे कुछ हो जाए। सारी घटना की जानकारी सतनाम बिट्टा ने कहा की उन्होंने जालंधर पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा को दे दी गई है।

 

सतनाम बिट्टा से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा की में भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश महासचिव हूं,और मुझे हमेशा गावों गावों घूमना किसानों से मिलना रहता है चाहे उनकी जान को खतरा है पर वे अपने फर्ज से पीछे नहीं हटेंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191801