Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

प्रदीप कुमार ने संभाला कमिश्नर जालंधर डिवीज़न का पद

पंजाब सरकार लोगों को नागरिक सेवाएं समय पर मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध

जालंधर, 06 अगस्त (विक्रांत मदान) : पंजाब सरकार द्वारा जालंधर डिवीज़न में पड़ते जिलों के लोगों को और भी उचित ढंग से नागरिक सेवाओं मुहैया करवाने के उदेश्य अधीन 2007 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी श्री प्रदीप कुमार को कमिश्नर, जालंधर डिवीज़न, जालंधर नियुक्त किया गया है जिन्होंने आज अपना पद संभाल लिया है। 

इस दौरान डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर मेजर डा. अमित महाजन ने कमिश्नर जालंधर डिवीज़न का गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया। इस मौके पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने कमिश्नर, जालंधर डिवीज़न को सलामी भी दी। 

बता दे कि श्री प्रदीप कुमार इससे पहले सचिव ट्रांसपोर्ट और फ्रीडम फाइटर, डिप्टी कमिश्नर तरनतारन और कमिश्नर नगर निगम, लुधियाना बखूबी सेवाएं निभा चुके है। 

इस मौके अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत करते कमिश्नर जालंधर डिवीज़न ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को नागरिक सेवाएं समय पर मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। 

उन्होंने अधिकारियों एंव कर्मचारियों को और अधिक लगन,मेहनत के साथ लोगों को सेवाएं मुहैया करवाने के लिए प्रेरित किया साथ ही कहा कि लोगों के काम को पहल के आधार पर किया जाए। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256729

Share this Post