Mon, 14 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सुदामा बिहार, साधु सिंह कॉलोनी, राकी कॉलोनी ने दिया वलराज ठाकुर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए माँग पत्र 


वलराज ठाकुर ने कहा समस्याओं के हल के लिए लोगों के साथ 

आज तिथि 04 अगस्त (विक्रांत मदान) :  सुदामा विहार, साधु सिंह कालोनी,रोकी कालोनी व रैजीडैंसी बिहार के निवासी  अपने इलाक़े के पुराने पार्षद वलराज ठाकुर से मिले और अपने इलाक़े की सड़क, लाईट इत्यादि समस्याओं को हल करने की अपील की। 
       इलाक़ा निवासियों ने बताया कि हमारे इलाक़े की पार्षद परमजीत कौर वागड़ी हैं जव से उसने आम आदमी पार्टी जवाईन की है , इस इलाक़े की सुध नहीं ली।हमारी कालोनियों की सड़कें टूटी हुई हैं सीवर जाम रहता है, स्ट्रीट लाइटें वँद पड़ी है । हमारी कालोनीयों की मुख्य सड़क जो की खुरला किंगरा रोड से खांवरा की तरफ़ जाती है वह वहुत ख़स्ता हालत में है  जिस कारण असुविधा और दुर्घटनाए होती रहती हैं ।
         वलराज ठाकुर ने कहा की चाहे मेरा वार्ड नहीं रहा लेकिन मेरा इस इलाक़े के लोगों के साथ प्रेम और जुड़ाव है, मैं आपकी समस्याओं के समाधान की कोशिश करूँगा और ज़रूरत पड़ीं तो इस के लिए संघर्ष भी करूँगा ।

इस मौक़े पर दिनेश कुमार राय, साधु सिंह कालोनी के सुरिंदर कुमार, रितेश शर्मा, उमेश शर्मा, राज मिश्रा  आदि मौजूद थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218776

Share this Post