Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

लोकसभा चुनावों में बढे वोट प्रतिशत से उत्साहित हैं भाजपा लीडरशिप,2027 में अच्छे परिणाम आने की उम्मीद*

*केंद्रीय राज्यमंत्री से मिली जिला भाजपा लीडरशिप,2027 में होने वाले चुनावों पर हुआ मंथन*

*जिला भाजपा लीडरशिप को केंद्रीय राज्य मंत्री से मिलवाने में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने निभाई अहम भूमिका*


जालंधर  आज तिथि 04 अगस्त (विक्रांत मदान) : हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों दौरान पंजाब में भाजपा के बढे वोट प्रतिशत से उत्साहित अब पार्टी पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। लोकसभा चुनावों में भाजपा का वोट प्रतिशत 18 प्रतिशत तक पहुंच गया था, जो कि अकाली दल से भी बेहतर रहा था। पंजाब में भाजपा की बढती लोकपि्रयता को देखते हुए केंद्रीय भाजपा के कईं सीनियर नेता पंजाब में आकर पंजाब भाजपा के नेताओं व उद्योगपतियों से मीटिंगे कर रहे हैं। इसी के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल के जालंधर स्थित घर में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल के बुलावे पर वाणिज्य व उद्दोग केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद पहुंचे।

    इस बैठक में जिला भाजपा के नेता जिसमें पूर्व सांसद सुशील रिंकू, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक अविनाश चंदर, राकेश राठौर, अमरजीत सिंह अमरी, अशोक सरीन हिक्की आ्दि मौजूद रहे। जिला लीडरशिप को केंद्रीय राज्यमंत्री से मिलवाने में जयवीर शेरगिल ने अहम भूमिका निभाई। हालांकि शनिवार को जालंधर में उद्योगपतियों के साथ हुई केंद्रीय राज्यमंत्री की मीटिंग करवाने में भी जयवीर शेरगिल ने अहम भूमिका निभाई थी। 

    इस बैठक में पहुंचे वाणिज्य व उद्दोग केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने नेताओं से पंजाब की राजनीति पर चर्चा की। इस बैठक दौरान जिला लीडरशिप ने केंद्रीय मंत्री को पंजाब में इंडस्ट्री की हालत से रूबरू करवाया व पंजाब में हाशिए पर चल रही इंडस्ट्री में जान फूकने को लेकर अपने सुझाव भी दिए। जिला लीडरशिप की बातें सुनने के बाद केंद्रीय उद्दोग राज्यमंत्री ने विश्वास दिलाया कि केंद्र सरकार पंजाब की इंडस्ट्री को पूरा सहयोग देगी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में इंडस्ट्री में जान फूंकने के लिए कोई ठोस हल जरूर निकाला जाऐगा। इससे पहले उन्होंने जिले के व्यापारियों के साथ बैठक भी की थी, जिसमें व्यापारियों ने केंद्रीयमंत्री को पंजाब की इंडस्ट्री को आ रही दिक्कतों के बारे में बताया था। 

  इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लेकर भी जिला लीडरशिप से बात की। उन्होंने जिला लीडरशिप को अभी से ही इन चुनावों की तैयारियों में जुट जाने के लिए कहा। इस दौरान लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को मिली हार पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने जिला लीडरशिप से कहा कि वह 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर अभी से ही डट जाएं। पंजाब के लोगों में भाजपा के कार्यो को पहुंचाएं। जिला लीडरशिप ने केंद्रीय राज्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि वह इन चुनावों के लेकर अपना पूरा जोर लगा देंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258946

Share this Post