Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने दफ्तर में सुनी समस्याएं, कहा- निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों को फील्ड में काम करना चाहिए

 

 

G2M जालंधर, 03 अगस्त 2024(विक्रांत मदान) पूर्व सांसद और भाजपा नेता सुशील रिंकू ने शनिवार को अपने दफ्तर में लोगों की समस्याएं सुनी। इसके साथ ही रिंकू ने वर्करों के साथ मीटिंग करते हुए शहर के लंबित विकास कामों को करवाने के लिए रणनीति बनाई।

 

सुशील रिंकू ने बताया कि जालंधर शहर में विकास काम ठप है। खासकर स्मार्ट सिटी के काम बिल्कुल बंद हो गए हैं, जिससे आम जनता परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरफेस वाटर प्रोजैक्ट पूरी तरह से बंद हो गया। जहां गड्ढे खोदे गए, उसे भरे नहीं गए, जिससे बारिश में लोग उसमें गिरकर घायल हो रहे हैं।

 

सुशील रिंकू ने बताया शहर के अलग अलग इलाके से उन्हें फोन आ रहे हैं। कहीं, रोड टूटी है तो कहीं पानी गंदा आ रहा है। सीवरेज की सफाई न होने से लोगों के घरों में गंदा पानी भर रहा है। रिंकू ने कहा कि इन समस्याओं को लेकर निगम कमिश्नर को अवगत कराया गया था, लेकिन निगम अफसरों ने कोई काम नहीं किया।

 

सुशील रिंकू ने निगम अफसरों और जिला प्रशासन के अधिकारियों से कहा है कि इन इन समस्याओं को तत्काल समाधान किया जाए, जिससे बारिश में होने वाली बीमारियों से लोग बच सकें। उन्होंने कहा कि अफसरों को फील्ड में निकल कर लोगों की समस्याएं सुननी चाहिए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258946

Share this Post