Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

विहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए अवलोकनार्थ बनी छह सदस्यीय कमिटी

*जिलों में कांग्रेस कमिटी की संपत्ति और विस चुनाव की तैयारी के अवलोकनार्थ बनी छह सदस्यीय कमिटी*

*निर्मलेंदु वर्मा सहित छह सदस्यीय समिति का हुआ गठन*

पटना. मंगलवार, 30 जुलाई, (विक्रांत मदान) -: 2024 राजेश राठौड़ चेयरमैन, मीडिया विभाग, बिहार कांग्रेस ने जानकारी दी की  बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमिटी की सम्पत्ति के अवलोकनार्थ और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रदेश कोषाध्यक्ष निर्मलेंदु वर्मा सहित छह सदस्यीय कमिटी बनाई गयी है। यह छह सदस्यीय समिति जिलों में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करेगी और अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को सुपुर्द करेगी।

इस बाबत जानकारी देते हुए बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने पत्र जारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष निर्मलेंदु वर्मा, पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, अजय पासवान, के अलावे प्रदेश कांग्रेस के तीन डेलीगेट पंकज यादव, अब्दुल बाकी सज्जन और मनीष सिन्हा को इस समिति की जिम्मेदारी सौंपी हैं जो सभी जिलों का दौरा करके विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को देंगे।

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 265981

Share this Post