Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालन्धर नॉर्थ कांग्रेसी एमएलए पिता पुत्र का झूठ हुआ बेनकाब,शहर के लोगों से सार्वजनिक रूप से मांगे माफ़ी--केडी भंडारी*

जालंधरवासियों के हित में बुलंदी से आवाज उठाता रहूंगा,शहर के सर्वागीण विकास के लिए केंद्र से नए प्रोजेक्ट लेकर आते रहेंगे-- केडी भंडारी*

जालंधर 31 जुलाई (विक्रांत मदान) : पूर्व सीपीएस व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी ने 2016 में मकसूदां से सुरानुस्सी रोड के निर्माण में गड़बड़ी के आरोपों से विजिलेंस जांच में क्लीन चिट मिलने के बाद जालंधर नॉर्थ के कांग्रेसी एमएलए पिता पुत्र पर तीखा हमले करते हुए कहा कि अब इन लोगों का झूठ बेनकाब हो चुका है और हेनरी को सार्वजनिक रूप से जालंधर के लोगों से माफ़ी मांगनी होगी।उन्होंने कहा कि 2010 में मेयर राकेश राठौर और मैंने बतौर उत्तरी हल्के के एमएलए रहते इस सड़क का शिलायंस रखा था पर बाद में कांग्रेसी एमएलए ने झूठी और ओछी राजनीति चमकाने के लिए अपनी सरकार में इस रास्ते को विजिलेंस जांच के भेज दिया गया।भंडारी ने कहा कि मैंने जीवन में साफ सुथरी और ईमानदारी के साथ राजनीति की है और मुझे भगवान पर पूरा विश्वास है कि ऐसे बईमान लोगों की घटिया राजनीति मेरा कुछ नही बिगाड़ सकती।उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने जांच को भी दबाने की कोशिश की ताकि इनका झूठ सामने ना आ जाए पर अब बेनकाब झूठ से पर्दा जगजाहिर हो गया है और इन्हें जनता की अदालत में जवाब देना ही होगा।उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस यह झूठ बोलती रही कि सड़क का निर्माण नहीं हुआ,जबकि विजिलेंस की टेक्निकल टीम की जांच में सड़क का निर्माण साबित हो गया है।सिर्फ सेंट्रल वर्ज में गड़बड़ी की बात सामने आई थी और उसकी वसूली ठेकेदार से होगी।उन्होंने कहा कि ऐसे झूठे लोगों को अब नॉर्थ हल्के के लोग बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे और इन्हें नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।उन्होंने कहा कि जालंधरवासियों के हित में बुलंदी से आवाज उठाता रहूंगा और शहर के सर्वागीण विकास के लिए केंद्र से नए प्रोजेक्ट लेकर आते रहेंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258946

Share this Post