Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*आम बजट व्यापक आर्थिक स्थिरता को मजबूत करने पर केंद्रित --सुशील शर्मा*

*आम बजट व्यापक आर्थिक स्थिरता को मजबूत करने पर केंद्रित --सुशील शर्मा*

जालंधर आज तिथि 23 जुलाई (विक्रांत मदान) भारतीय जनता पार्टी ज़िला प्रधान सुशील शर्मा ने कहा कि इस वार के आम बजट ने करोड़ों लोगों को खुश कर दिया है।उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिक प्रगति सही रास्ते पर है और मोदी सरकार का इस बजट में फोकस गरीब, महिलाओं, किसानों और युवाओं पर है।उन्होंने कहा कि जहा इस बजट में नई टैक्स स्लैब में बदलाव से 10 लाख से ज्यादा वेतन पाने वालों को 17,500 रुपये की बचत होगी।उन्होंने कहा कि पीएम गरीब कल्याण योजना को 5 साल के लिए बढ़ाया गया है इससे 80 करोड़ से अधिक गरीबों को लाभ हो रहा है और इससे पांच साल में 4 करोड़ 10 लाख युवाओं को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि कैंसर के मरीजों के लिए तीन और दवाओं को पूरी तरह सीमा शुल्क से मुक्त करने से ग्रस्त लोगों का उपचार का बोझ कम होगा।उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकताओं में रोजगार और कौशल विकास योजना के तहत पहली बार नौकरी करने वालों को एक महीने का वेतन डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए तीन किस्तों में जारी होगा जिसकी अधिकतम राशि 15 हजार रुपये होगी।उन्होंने कहा कि रोज़गार के नए अवसरों प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार एक करोड़ युवाओं को अगले पांच साल में टॉप-500 कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका देगी।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का बजट आम नागरिकों के लिए सभी प्रकार के अवसरों को सुविधाजनक बनाना,विकास की गति को तेज करके व्यापक आर्थिक स्थिरता को मजबूत करने पर केंद्रित है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258946

Share this Post