Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*केंद्रीय बजट में राष्ट्र के उत्थान व समाज के हर वर्ग का रखा गया ध्यान: केडी भंडारी* 

*केंद्रीय बजट में राष्ट्र के उत्थान व समाज के हर वर्ग का रखा गया ध्यान: केडी भंडारी* 

जालंधर (विक्रांत मदान) : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन द्वारा संसद में केंद्र की मोदी सरकार के पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार के इतिहासिक बजट में नए भारत की समृद्धि की तस्वीर स्पष्ट दिखाई देती है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के इस बजट में सभी लोगों को कुछ न कुछ दिया गया है।उन्होंने कहा कि  भारत के मॉडल को दुनिया स्वीकार कर रही है और भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और संपूर्ण विश्व भारत का आर्थिक विकास देख रहा है।     केडी भंडारी ने कहा कि अब नई टैक्स स्लैब में बदलाव से दस लाख से ज्यादा वेतन पाने वालों को 17,500 रुपये की बचत होगी और इसके साथ साथ किसानों को बजट में कृषि क्षेत्र के लिए 1.54 लाख करोड़ रुपये देकर भारत की मज़बूत अर्थव्यवस्था का निर्माण करेंगे।उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा ऋण में 3 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज सब्सिडी के साथ 10 लाख रुपये तक की सुविधा केंद्र सरकार का बहुमूल्य तोहफ़ा है जिससे उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों पर वित्तीय बोझ कम होगा और देश के भविष्य को संवरने का नया विकल्प मिलेगा।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सीमा शुल्क से तीन प्रमुख कैंसर उपचार दवाओं को छूट देना जरूरतमंद लोगों को उपचार की लागत को कम करने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है।केडी भंडारी ने कहा कि मोदी सरकार ने वर्तमान में केंद्रीय बजट में गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग की आशाओं और राष्ट्र के उत्थान की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास किया है। मोदी सरकार का बजट भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इस बजट से जहाँ मध्यम वर्ग को बहुत राहत मिलेगी, वहीं देश की आम जनता के लिए ये बजट बहुत अच्छा साबित सिद्ध होगा।उन्होंने कहा कि इस बजट में अगले 25 वर्षों के लिए भारत कैसे आगे बढ़े, उसकी बहुत मज़बूत नींव रखी गई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256729

Share this Post