Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

देश के लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला साबित होगा इस बार का बजट:- राकेश राठौर

देश के लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला साबित होगा इस बार का बजट:- राकेश राठौर

जालंधर 23 जुलाई (विक्रांत मदान) : भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए 2024 के आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट युवाओं, महिलाओं, किसानों, एमएसएमई और नौकरीपेशा वर्ग के लिए “खुशियों वाले दिन और हर भारतीय के चेहरे पर मुस्कान” लेकर आने वाला बजट साबित होगा राकेश राठौर ने कहा कि “योजनाबद्ध तरीके से प्रगति और समृद्धि” इस बजट का आधार है।राकेश राठौर ने कहा कि इस बजट में समाज के हर वर्ग के लिए बहुत कुछ है। नौकरियां, इंटर्नशिप, युवाओं के लिए वित्तीय सहायता, एमएसएमई के लिए ऋण गारंटी, कृषि बुनियादी ढांचे को बढ़ावा, बुनियादी ढांचे के लिए 11 लाख करोड़ रुपये निर्धारित करना,टैक्स में कटौती की सीमा बढ़ाकर वेतनभोगी वर्ग के लिए नई कर प्रणाली की घोषणा करना, इस बजट को प्रगतिशील, सुधारात्मक, दूरदर्शी और ऐतिहासिक बनाती है। राकेश राठौर ने कहा कि मोदी सरकार युवा भारत की जरूरतों और क्षमता को समझती है, इसलिए बजट 2024 ने भारत के युवाओं के सपनों और महत्वाकांक्षाओं पर खरा उतरेगा। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में 4.1 करोड़ युवाओं को आवंटित शिक्षा, रोजगार और कौशल के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान एक बड़ी पहल है। राठौर ने अगले पांच वर्षों में 20 लाख युवाओं को कौशल प्रदान करने के लिए एक नई केंद्र प्रायोजित योजना की वित्त मंत्री की घोषणा की सराहना की। राठौर ने कहा अगले पांच वर्षों में 4.1 करोड़ युवाओं को आवंटित शिक्षा, रोजगार और कौशल के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान एक बड़ी पहल है। राकेश राठौर ने कहा कि तीन प्रतिशत की वार्षिक ब्याज सब्सिडी के साथ 10 लख रुपए तक का उच्च शिक्षा ऋण एक बेहतरीन पहल है और इस योजना के तहत एक लाख छात्रों को ऋण राशि पर तीन प्रतिशत की वार्षिक ब्याज सब्सिडी के लिए सीधे ई- वाउचर प्राप्त होंगे यह पहल ना केवल उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों पर वित्तीय बोझ को काम करेगी बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच हेतु सुधार करने में भी मदद करने वाली साबित होगी राकेश राठौर ने कहा कि कैंसर उपचार दवाओं को सीमा शुल्क में छूट देना और उपचार की लागत को कम करने की दिशा में भी केंद्र सरकार का यह एक बड़ा कदम है उन्होंने कहा कि बजट 2024 देश के किसानों के लिए अपार संभावनाओं के द्वार खोलने वाला बजट साबित होगा

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258232

Share this Post