Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक*

*मुकेश सहनी के पिता के निधन पर मर्माहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह*

*बिहार में कानून का राज समाप्त हो चुका है: डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह*

*पटना, मंगलवार, 16 जुलाई 2024* 

पूर्व मंत्री और इंडिया ब्लॉक के नेता मुकेश सहनी के पिता की सोमवार देर रात्रि हत्या पर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने शोक जाहिर की है। साथ ही उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध का स्तर बता रहा है कि यहां सरकार का इकबाल अब बुलंद नहीं रहा है और अपराधियों का मन इतना बढ़ चुका है कि वें राज्य में जहां चाहे वहां हत्या और अपराध कर सकते हैं। इस घटना की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग करते हुए उन्होंने कहा है कि दोषियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाएं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि राज्य में कानून का राज खत्म है और पुलिस व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त है और प्रदेश में नीतीश सरकार ने गुंडाराज स्थापित कर दिया है। जहां देखो लुट कांड, डकैती, हत्या और पेपर लीक हो रहे हैं जबकि पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। उन्होंने दोषियों पर अविलंब कार्रवाई करने की मांग की है।

मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर शोक जताने वालों में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के अलावे विधानमंडल दल के नेता डॉ शकील अहमद खान, विधान परिषद में दल के नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक , प्रेमचंद्र  मिश्रा , निर्मल वर्मा , ब्रजेश पांडेय, ब्रजेश प्रसाद मुनन, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़,  लाल बाबू लाल ,कुमार आशीष  प्रमुख  है।

*राजेश राठौड़*
*चेयरमैन, मीडिया विभाग*
*बिहार कांग्रेस*
9430438222

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254108

Share this Post