Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*शोषित, वंचित समाज को मुख्यधारा में लाने वाले नेता रहें पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम: डॉ अखिलेश*

*पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम का जीवन सभी के लिए आदर्श: डॉ अखिलेश*

*पटना, 6 जुलाई, 2024* (विक्रांत मदान) :  अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री रहें स्व. जगजीवन राम की 38वीं पुण्यतिथि आज बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय  सदाकत आश्रम में मनायी गयी।

इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि करने के उपरांत कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. जगजीवन राम आधुनिक भारत के निर्माण में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के सहयोगी रहें। उनके मंत्रिमण्डल में जगजीवन बाबू सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री थे।

उन्होंने कहा कि 1971 में बांग्लादेश मुक्ति आन्दोलन के समय बाबू जगजीवन राम देश के रक्षा मंत्री थे और उस समय पाकिस्तान के 91 हजार सैनिकों ने भारत के सैनिक कमान्डर के समक्ष आत्म समर्पण किया था यह देश नहीं बल्कि विश्व के इतिहास में सबसे बड़ी अभूतपूर्व घटना थी। उनके कुशल नेतृत्व और सांगठनिक क्षमता की तारीफ करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि शोषित, वंचित समाज को मुख्यधारा में लाने वाले नेता रहें पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम का जीवन आदर्श है और उनसे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।

सदाकत आश्रम में पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. जगजीवन राम के चित्र पर पुष्पांजलि करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा, कोषाध्यक्ष निर्मलेन्दु वर्मा, ब्रजेश पाण्डेय, राजेश राठौड़, लाल बाबू लाल, ब्रजेश प्रसाद मुनन, कपिलदेव प्रसाद यादव, आनन्द माधव, विनोद यादव, नागेन्द्र कुमार विकल,आलोक हर्ष, कुमार आशीष, डा0 संजय यादव, ज्ञान रंजन, राज किशोर सिंह, शिशिर कोंडिल्य, राज छविराज,रीता सिंह, आशुतोष शर्मा, कमलदेव नारायण शुक्ला, शशिकांत तिवारी,उदय शंकर पटेल, प्रदुम्न यादव, सुदय शर्मा, मिथलेश शर्मा मधुकर,   निधि पांडेय , यसमन्त कुमार चमन, राजनंदन कुमार विश्वनाथ बैठा, विशाल झा, रवि गोल्डन, रूपन झा,हसीब खान, विमलेश तिवारी, प्रियंका सिंह, अनूप कुमार सिंह, ताहिर अनीस खां, प्रेम कुमार, नीतीश कुमार, हिमांशु कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहें।

राजेश राठौड़
चेयरमैन, मीडिया विभाग
बिहार कांग्रेस
9430438222

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266016

Share this Post