Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*जालंधर में रोज बढ़ रहा आम आदमी पार्टी का ग्राफ, कांग्रेस-बीजेपी के कई नेता हुए आप में शामिल*

*जालंधर में रोज बढ़ रहा आम आदमी पार्टी का ग्राफ, कांग्रेस-बीजेपी के कई नेता हुए आप में शामिल*

*कांग्रेस पार्षद तरसेम लखोत्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल लोच और अनमोल ग्रोवर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए*

*बीजेपी को भी झटका! वार्ड नंबर 40 से बीजेपी नेता वीरेश मिंटू आप में शामिल*

*मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं का पार्टी में किया स्वागत*

*पूरा जालंधर आम आदमी पार्टी के साथ है, 2022 की तरह इस बार भी हम बड़े अंतर से जीतेंगे- भगवंत मान*

*जालंधर, 3 जुलाई* (विक्रांत मदान) : जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) रोज मजबूत होती जा रही है। बुधवार को आम आदमी पार्टी ने जालंधर वेस्ट में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका दिया। कांग्रेस और बीजेपी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर आप में शामिल हो गए।

कांग्रेस पार्षद तरसेम लखोत्रा, अनमोल ग्रोवर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल लोच मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य आप नेताओं की मौजूदगी में अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को भी बड़ा झटका दिया है। वार्ड नंबर 40 से बीजेपी के वरिष्ठ नेता वीरेश मिंटू आप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका पार्टी में स्वागत किया। 

इस अवसर पर अपने बयान में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि विधान सभा क्षेत्र पश्चिमी जालंधर की जनता आम आदमी पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव नहीं होना चाहिए था, लेकिन पिछला विधायक लालची निकला और लोगों को धोखा दिया, जिसके कारण आज पंजाब सरकार के खजाने से इस चुनाव पर करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि जालंधर पश्चिम के लोग आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत को भारी मतों से जिताकर धोखेबाजों को करारा जवाब देंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266016

Share this Post