Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

स्वतंत्रता सेनानी स्व. मुंगेरी लाल जी की 23 पुण्यतिथि विहार कांग्रेस ने मनाई

*पटना, 29 जून 2024 (विक्रांत मदान): बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष, स्वतंत्रता सेनानी स्व. मुंगेरी लाल जी की 23 पुण्यतिथि आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में मनायी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर किया गया। 

इस अवसर पर पूर्व विधान पार्षद लाल बाबू लाल ने कहा कि स्व.  मुंगेरी लाल उच्च कोटि के स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक थे। राज्य सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने दलितों के विकास की कई योजनाएँ चलायीं। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने जो रिपोर्ट पेश की उसी के आधार पर आज तक बिहार में पिछड़ों एवं अति पिछड़ों के लिये आरक्षण की व्यवस्था है।

मुंगेरी लाल की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस पार्टी की ओर से *kos dentica Clinic* ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया , जिसमें डा. मृत्यंजय कुमार झा एवं डा0 जूही प्रशांत ने स्वास्थ्य शिविर में आये सैकड़ों मरीजो का इलाज किया एवं मुफ्त में दवाईयों का वितरण किया गया। 

 प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष निर्मल वर्मा,  ब्रजेश प्रसाद मुनन, ब्रजेश पाण्डेय,संजय यादव, राजकिशोर सिंह, शशिकांत तिवारी, प्रदुम्न यादव, उदय शंकर पटेल,रामाशंकर पाण्डेय, सुनील कुमार सिंह,उमेश कुमार राम, विमलेश तिवारी,जन्मोत्री ममता निषाद,मिथिलेश शर्मा मधुकर, विन्धवासिनी आनन्द, राहुल पासवान, निधि पाण्डेय, भूषण कुमार, प्रेरणा,कुमार गौरव,स्मिता कुमारी सहित अन्य कांग्रेसजनो ने
स्वo मुंगेरी लाल के चित्र पर माल्यार्पण किया।

राजेश राठौड़
चेयरमैन, मीडिया विभाग
बिहार कांग्रेस

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266057

Share this Post