Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

जालंधर में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी बढ़त, एससी कमीशन पंजाब के सदस्य राज कुमार मलोई अपने साथियों सहित आप में हुए शामिल*

 

*शिवसेना समाजवादी को भी लगा बड़ा झटका! राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज और राष्ट्रीय चेयरमैन हनी भारद्वाज समेत उनके सैकड़ों साथियों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन*

*मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को पार्टी में कराया शामिल, किया स्वागत*

*आप को जालंधर वेस्ट की जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है, मोहिंदर भगत भारी बहुमत से जीतेंगे- भगवंत मान*

 *जालंधर, 29 जून* (विक्रांत मदान) : जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी बढ़त मिली है। शनिवार को एससी कमीशन पंजाब के सदस्य राज कुमार मलोई अपने सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। 

वहीं, आम आदमी पार्टी ने शिव सेना समाजवादी को बड़ा झटका दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्वाज और राष्ट्रीय चेयरमैन हनी भारद्वाज अपने सैकड़ों साथियों के साथ आप में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री को पार्टी में शामिल हुए सभी नए नेताओं ने आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत की जीत सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर अपने बयान में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी जालंधर में बहुत मजबूत है। हमारी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर लोग लगातार आप से जुड़ रहे हैं और हमारा समर्थन कर रहे हैं। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी को जालंधर विधानसभा क्षेत्र के लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि यहां की जनता 'आप' प्रत्याशी महेंद्र भगत को भारी बहुमत से जितायेगी और धोखेबाजों को मुंह तोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमारे प्रत्याशी काफी पढ़े-लिखे और ईमानदार है। उनकी दो पीढ़ियों ने जालंधर के लोगों की सेवा की है।


44

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147297