Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख स्वामी निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद*

*हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख स्वामी निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद*

जालंधर आज तिथि 29 जून (विक्रांत मदान ) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज डेरा सचखंड बल्लां पहुंचकर डेरे के प्रमुख स्वामी निरंजन दास जी से आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल,पूर्व सांसद सुशील रिंकु,प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी,जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा भी उपस्थित थे।नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस पवित्र स्थल पर आकर उन्हें अत्यंत खुशी और सुकून की अनुभूति हुईं है।उन्होंने कहा कि डेरा सचखंड बल्लां ने समाज सेवा और लोगों को धर्म का मार्ग दिखाने के लिए मील पत्थर स्थापित किया है।उन्होंने कहा कि यहां देश-विदेश से बड़ी तादाद में लोग दर्शन के लिए आते हैं।नायब सिंह सैनी ने कहा कि कोरोना काल में भी डेरे की तरफ से मानवता की जो मिसाल पेश की गई वह बहुत ही दुर्लभ है। इस दौरान डेरा प्रमुख स्वामी निरंजन दास जी ने नायब सिंह सैनी से समाज सेवा समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266060

Share this Post